अहमदाबाद के पास घूमने की बेहतरीन जगहें: गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं! यहाँ 20 बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं जो आपको जरूर देखने चाहिए
Intro-अहमदाबाद का जादू कैसा है
अहमदाबाद, गुजरात का दिल, अपनी समृद्धशाली विरासत, ऐतिहासि स्थान और आधुनिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। यह शहर न केवल व्यापार और शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यहाँ गर्मियों में घूमने के लिए कई शानदार जगहें भी हैं। यह शहर’ युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी’ का दर्जा प्राप्त कर चुका है। यहाँ की धरोहर, जीवंत सुन्दर बाजार और स्वादिष्ट भोजन हर यात्री को एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं।आइए जानते हैं अहमदाबाद की कुछ सबसे प्रसिद्ध स्थल के बारे में-अहमदाबाद के टॉप 20 विजिट प्लेस
What Ahmedabad Offers: क्या खास है यहाँ?
अहमदाबाद आपको विभिन्न प्रकार के अनुभव प्रदान करता है:
- सांस्कृतिक विरासत: ऐतिहासिक स्थल और मंदिर।
- खूबसूरत वास्तुकला: मस्जिदें, बावड़ियाँ, और म्यूजियम।
- शॉपिंग हब: पारंपरिक बाजार और हस्तशिल्प की भरमार।
- मनोरंजन: आधुनिक खुबसूरत पार्क और साइंस सिटी।
- फूड ट्रेल्स: स्ट्रीट फूड से लेकर शाही गुजराती थाली।
अब हम जानते हैं अहमदाबाद की कुछ सबसे प्रसिद्ध स्थल के बारे में-अहमदाबाद के टॉप 20 विजिट प्लेस-Must-Visit Tourist Attractions in ahmedabad
- साबरमती आश्रम – महात्मा गांधी का ऐतिहासिक निवास है
- कांकरिया झील – मनोरंजन और प्राकृतिक सुंदरता का संगम है
- सिदी सैयद मस्जिद– प्रसिद्ध जालीदार खिड़कियों के लिए मशहूर है
- कैलिको टेक्सटाइल म्यूज़ियम– भारत के सबसे पुराने वस्त्र संग्रहालयों में से एक अनोखा संग्रहालयह
- विचार बर्तन संग्रहालय– अनोखे और ऐतिहासिक बर्तनों का संग्रह है
- अडालज स्टेपवेल– खूबसूरत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व वाली बावड़ी है
- वास्त्रापुर झील– शहर के बीचों-बीच एक शांतिपूर्ण स्थान है
- स्वामीनारायण मंदिर– भव्य और सुंदर हिंदू मंदिर है
- ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार म्यूज़ियम– पुरानी और दुर्लभ कारों का शानदार संग्रह है
- साबरमती रिवरफ्रंट– नदी किनारे घूमने और आराम करने के लिए बेहतरीन जगह है
- सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक– सरदार पटेल के जीवन और योगदान को दर्शाने वाला संग्रहालय है-
- हठी सिंह जैन मंदिर– 1848 में बना एक भव्य जैन मंदिर, जो अपनी सुंदर वास्तुकला के लिए अति प्रसिद्ध है
- सिदी सैयद मस्जिद– अपनी प्रसिद्ध जालीदार खिड़कियों के लिए मशहूर ऐतिहासिक मस्जिद विचार है
- बर्तन संग्रहालय– अनोखे और ऐतिहासिक बर्तनों का संग्रह, जो भारत की समृद्धशाली परंपरा को दर्शाता है
- भद्र किला– अहमदाबाद का ऐतिहासिक किला जिसे 1411 में अहमद शाह प्रथम ने बनवाया था
- बाल वाटिका और एन.एच. म्यूज़ियम – कांकरिया झील के पास स्थित एक शानदार जगह, जहाँ बच्चों के लिए कई आकर्षण हैं
- पतंग संग्रहालय– यहाँ आपको विभिन्न प्रकार की अनोखी पतंगों का संग्रहालय देखने को मिलेगा
- तीन दरवाजा– अहमदाबाद का प्रसिद्ध ऐतिहासिक प्रवेश द्वार, जो 1415 में बनाया गया था
- अक्षरधाम मंदिर – भक्ति, शांति और खूबसूरती का अद्भुत संगम
- अहमदाबाद का लॉ गार्डन नाइट मार्केट: खरीदारी और खाने-पीने का स्वर्ग
इसके अलावा भी अहमदाबाद की और भी बहुत प्रसिद्ध जगह है जहां पर आप गर्मियों की छुट्टियां में आराम से घूम सकते हैं– must visit 20 please near Ahmedabad in this summer
- झूलता मीनार
- विक्टोरिया गार्डन
- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
- कला रामायण म्यूजियम
- सरखेज रोजा
- अहमदाबाद वन
Table of Contents
2025 में सोने की कीमतों में 25% की बढ़ोतरी! क्या अभी भी निवेश का सही समय है?
2025 में सोने ने 25% रिटर्न दिया! क्या अब भी निवेश का मौका है? एक्सपर्ट्स का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी फायदेमंद हो सकती है। लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए सोना अब भी एक मजबूत एसेट है। यह सब जानने के लिए यहां click करें
अहमदाबाद में घूमने के लिए कई शानदार जगहें है, जो इतिहास, संस्कृति और मनोरंजन का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करती हैं। चाहे आप गांधीजी की विरासत को महसूस करना चाहते हों, प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हो, या भारतीय कला और वास्तुकला को करीब से देखना चाहते हो—यह शहर आपको हर तरह का अनुभव प्रदान करता है।
Must-Visit Tourist Attractions in ahmedabad
अहमदाबाद के टॉप 10 टूरिस्ट स्पॉट्स: घूमने लायक शानदार जगहें जो आपको मिस नहीं करनी चाहिए!( must watch)
1. सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक–Sardar Vallabhbhai Patel smarak
राष्ट्रीय स्मारक यह संग्रहालय सरदार पटेल के जीवन और योगदान को दर्शाता है। यहाँ उनके व्यक्तिगत सामान, ऐतिहासिक दस्तावेज और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी जानकारी देखने को मिलती है। यह जगह इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद खास है।

2. श्रेयस फोक म्यूज़ियम–Shreyas folk museum
यह संग्रहालय गुजरात और कच्छ की लोक कला और परंपराओं को दर्शाता है। यहाँ पारंपरिक वेशभूषा, हस्तशिल्प और लोक संस्कृति से जुड़ी चीजें देखने को मिलती हैं।


3. श्री कैंप हनुमान मंदिर–Shri camp Hanuman Mandir
यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है और अहमदाबाद के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहाँ भक्तों की भारी भीड़ रहती है, खासकर मंगलवार और शनिवार को।


4. पूज्य निरूमा समाधि त्रि मंदिर–Pujya Nirupa samadhi tri mandir
यह मंदिर आध्यात्मिक शांति और ध्यान के लिए जाना जाता है। यहाँ विभिन्न धार्मिक मान्यताओं को एक साथ प्रस्तुत किया गया है, जिससे यह एक अनोखा स्थल बन जाता है।

5. सत्य आर्ट गैलरी–Satya art gallery
यह गैलरी नवजीवन ट्रस्ट द्वारा स्थापित की गई थी और यहाँ प्रसिद्ध कलाकारों और फोटोग्राफर्स के बेहतरीन कामों की प्रदर्शनी लगती है। कला प्रेमियों के घूमने के लिए यह एक शानदार जगह है।

6.साबरमती रिवरफ्रंट–Sabarmati riverfront
अहमदाबाद का खूबसूरत और सुकून भरा स्थान
अगर आप प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल की तलाश में हैं, तो साबरमती रिवरफ्रंट आपके लिए परफेक्ट जगह है! यह अहमदाबाद के साबरमती तट पर बना एक खूबसूरत वॉटरफ्रंट है, जिसे पर्यावरण सुधार और शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है।

क्या खास है साबरमती रिवरफ्रंट में?
खूबसूरत वॉकवे – यहाँ आप आराम से टहल सकते हैं और नदी के किनारे का नज़ारा देख सकते हैं।
मनोरम दृश्य – शाम के समय यहां का नज़ारा बेहद सुकून देने वाला होता है।
नाव की सवारी और वाटर स्पोर्ट्स– यहाँ बोटिंग और अन्य गतिविधियाँ भी उपलब्ध हैं।
फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह पिकनिक, फोटोग्राफी और रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट स्पॉट।
हरियाली और स्वच्छ वातावरण – यहाँ का माहौल आपको तरोताज़ा कर देगा।
7.लाल टोडरमल मंदिर–Lal todarmal mandir
लाल टोडरमल मंदिर: आस्था, वास्तुकला और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
लाल टोडरमल मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह अपनी विशिष्ट वास्तुकला, सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक माहौल के लिए भी जाना जाता है। इस मंदिर की संरचना इतनी भव्य है कि यह भारतीय और विदेशी स्थापत्य कला का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

मंदिर की खासियतें
शानदार वास्तुकला – मंदिर की दीवारों और स्तंभों पर की गई नक्काशी इसे एक ऐतिहासिक और कलात्मक रूप देती है।
सांस्कृतिक एकता – यहाँ विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के लोग एक साथ पूजा-अर्चना करते हैं, जिससे यह धार्मिक सद्भाव का प्रतीक बन जाता है।
आध्यात्मिक अनुभव– मंदिर का शांत और दिव्य वातावरण भक्तों को एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।
मंदिर का महत्व
यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह इतिहास और परंपरा को भी दर्शाता है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु न केवल पूजा करते हैं, बल्कि इस स्थान की वास्तुकला और सांस्कृतिक समृद्धि को भी निहारते हैं।
8.साबरमती आश्रम–Sabarmati aashram
साबरमती आश्रम: महात्मा गांधी की विरासत का प्रतीक
अगर आप अहमदाबाद घूमने आए हैं, तो साबरमती आश्रम को मिस नहीं कर सकते! यह जगह न सिर्फ अहमदाबाद, बल्कि पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है। साबरमती नदी के किनारे बसा यह आश्रम महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कई यादों को संजोए हुए है।

यहाँ आपको क्या मिलेगा?
गांधीजी का निवास– जहाँ उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए।
प्रेरक अवशेष– यहाँ गांधीजी की हाथ से लिखी चिट्ठियाँ, तस्वीरें, और अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज संरक्षित हैं।
लाइब्रेरी और संग्रहालय – गांधीजी की जीवनगाथा से जुड़ी किताबें, फिल्में और कला-कृतियां यहाँ देखने को मिलती हैं।
सत्याग्रह और स्वतंत्रता संग्राम की झलक– यहाँ आकर आप उस दौर को महसूस कर सकते हैं जब गांधीजी ने भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष किया था।
क्यों जाएं यहाँ?
अगर आप इतिहास, प्रेरणा और शांति की तलाश में हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन है। यह आश्रम सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत है, जो हर किसी को सिखाता है कि सादगी में भी ताकत होती है।
9.गिरनार किला–गिरनार किला के बारे में जानकारी-Girnar kila
स्थान: गिरनार पर्वत, जूनागढ़ ज़िला, गुजरात राज्य, भारत

गिरनार किला – आस्था, इतिहास और प्रकृति का अनोखा संगम
गुजरात के जूनागढ़ शहर से कुछ ही दूरी पर एक बहुत ही खास और पवित्र जगह है – गिरनार पर्वत। इस पर्वत की गोद में बसा है गिरनार किला, जो सिर्फ एक किला नही, बल्कि हजारों साल पुरानी कहानियो, आस्था, और विरासत का प्रतीक है।
जब आप गिरनार की ओर बढ़ते हैं, तो आपको रास्ते भर हरियाली, पहाड़ो की खूबसूरती और शांति महसूस होती है। जैसे-जैसे आप ऊपर चढ़ते जाते हैं लगभग 10,000 सीढ़ियाँ है ऐसा लगता है मानो आप धरती से नहीं, बल्कि स्वर्ग की ओर बढ़ रहे है
आस्था का केंद्र
गिरनार सिर्फ एक ऐतिहासिक जगह नहीं है, बल्कि ये हिन्दू और जैन धर्म के लिए एक बहुत ही पवित्र तीर्थ है।
- हिन्दू धर्म के लिए ये जगह भगवान दत्तात्रेय, अम्बाजी माता और कई ऋषि-मुनियों का स्थान मानी जाती है।
- जैन धर्म के लिए ये तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की तपोभूमि है। उनका भव्य मंदिर आज भी यहाँ मौजूद है।
- इतिहास की गहराई
- यहाँ पर सम्राट अशोक के समय के शिलालेख पाए गए हैं, जो लगभग 2300 साल पुराने हैं! ये शिलालेख आज भी चट्टानों पर साफ देखे जा सकते हैं – जैसे इतिहास आज भी साँस ले रहा हो।
- प्राकृतिक सुंदरता
- गिरनार पहाड़ी से जब आप नीचे देखते हैं, तो दूर-दूर तक फैली हरियाली, शहर की रेखाएँ और सूरज की रोशनी में नहाते पहाड़ दिखते हैं। ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने अपनी सबसे सुंदर पेंटिंग यहीं बनाई हो।
- भक्ति और रोमांच एक साथ
- गिरनार की चढ़ाई आसान नहीं है। लेकिन जब आप श्रद्धा के साथ हर सीढ़ी चढ़ते हैं, तो हर थकावट में भी सुकून मिलता है। कई लोग इसे भक्ति की परीक्षा भी मानते है – और जब आप शिखर तक पहुँचते है, तो एक अजीब-सी शांति और ऊर्जा महसूस होती है
10.कांकरिया झील–Kankriya lake

- अगर आप कभी अहमदाबाद आए हों, तो कांकरिया झील का नाम तो जरूर सुना होगा। ये कोई आम झील नहीं है – ये एक ऐसी जगह है जहाँ लोग घूमने, सुकून पाने, बच्चों के साथ मस्ती करने, और अच्छा वक्त बिताने आते हैं।
- झील के चारों तरफ रौनक ही रौनक होती है। साफ-सुथरा वॉकिंग ट्रैक, हरियाली, झील का ठंडा पानी, और बच्चों की हँसी से माहौल एकदम खुशनुमा हो जाता है।
क्या-क्या मिलेगा यहाँ?
- टॉय ट्रेन
झील के चारों ओर एक छोटी सी ट्रेन चलती है। बच्चे उसमें बैठते ही खुश हो जाते हैं – और बड़ों को भी फिर से बचपन याद आ जाता है। - चिड़ियाघर (जूलॉजिकल पार्क)
यहाँ एक बहुत अच्छा चिड़ियाघर है। शेर, बाघ, बंदर, पक्षी – सब देखने को मिलते हैं। अगर आप बच्चों के साथ जा रहे हो, तो ये जगह उनके लिए किसी जादू से कम नही। - नागिनावाड़ी
झील के बीचों-बीच एक टापू है – जिसे नाव से पहुँचा जा सकता है। वहाँ रात को लाइट शो होता है और फव्वारे म्यूज़िक पर थिरकते है। माहौल बहुत ही dreamy हो जाता है। - खाने-पीने की बहार
गोलगप्पे, भुट्टे, कुल्फी, पावभाजी खिचिया, टिक्की ,समोसा – सब कुछ मिल जाता है। घूमते-घूमते जब भूख लगे, तो यही स्वाद मज़ा दोगुना कर देता है। - परिवार और दोस्तों के लिए परफेक्ट-चाहे फैमिली के साथ आओ या दोस्तों के साथ – यहाँ हर कोई अपने तरीके से मस्ती कर सकता है। कुछ लोग झील के किनारे बैठकर शांति महसूस करते हैं, कुछ लोग तस्वीरें खींचते हैं, और बच्चे तो पूरे टाइम दौड़ते ही रहते है
11.अक्षरधाम मंदिर–Akshardham Temple
अक्षरधाम मंदिर – भक्ति, शांति और खूबसूरती का अद्भुत संगम

कहाँ है अक्षरधाम मंदिर?
भारत में दो प्रमुख अक्षरधाम मंदिर हैं:
- दिल्ली – यमुना नदी के किनारे, शांत और भव्य जगह पर स्थित
- गांधीनगर (गुजरात) – बहुत सुंदर, हरियाली से घिरा, स्वामीनारायण संप्रदाय का बड़ा तीर्थस्थान
क्या खास है अक्षरधाम में?
- भव्य वास्तुकला
मंदिर की नक्काशी, पत्थरों पर की गई कलाकारी और ऊँचाई देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक-एक स्तंभ, एक-एक दीवार जैसे भगवान की कहानी कह रही हो। - शांति और ऊर्जा
जब आप मंदिर के प्रांगण में प्रवेश करते हैं, तो जैसे सब कुछ थम जाता है। मन खुद-ब-खुद शांत हो जाता है। हल्की हवा, धीमी भक्ति संगीत और आसपास की सफाई – सब कुछ आत्मा को सुकून देता है। - सांस्कृतिक प्रदर्शनी (Exhibitions)
यहाँ भगवान स्वामीनारायण के जीवन, भारतीय संस्कृति, और अध्यात्म से जुड़ी कहानियों को बहुत सुंदर तरीक़े से दिखाया गया है – मूर्तियों, रोशनी और ऑडियो-वीडियो के ज़रिए। - वाटर शो / म्यूज़िकल फाउंटेन
शाम के समय होने वाला संकल्प जल शो एकदम जादुई होता है। पानी, लाइट, म्यूज़िक और कहानी का ऐसा मेल कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। - बगीचे और झील
मंदिर के चारों तरफ हरे-भरे बगीचे और शांत झीलें है जहाँ बैठकर आप घंटो बिता सकते हैं।
मंदिर जाने का अनुभव कैसा होता है?
अक्षरधाम जाने पर ऐसा लगता है जैसे कोई दूसरी दुनिया में आ गए हों – जहाँ कोई भाग-दौड़ नहीं, कोई शोर नहीं… बस भक्ति, शांति और सुंदरता।
यहाँ हर उम्र का इंसान कुछ न कुछ अपने साथ ले जाता है –
- बच्चे ज्ञान और आश्चर्य
- युवा प्रेरणा
- और बुज़ुर्गों को आत्मिक सुकून
12.अहमदाबाद का लॉ गार्डन नाइट मार्केट–Law garden
अहमदाबाद का लॉ गार्डन नाइट मार्केट: खरीदारी और खाने-पीने का स्वर्ग

- अगर आप अहमदाबाद घूमने आए हैं, तो लॉ गार्डन का रात्रि बाज़ार आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यह सिर्फ एक बाज़ार नहीं, बल्कि खरीदारी और स्ट्रीट फूड का बेहतरीन संगम है।
- यहाँ आपको गुजराती कपड़े, पारंपरिक हस्तशिल्प, खूबसूरत आभूषण और सजावटी सामान मिलेंगे। अगर आप कोई यादगार चीज़ खरीदना चाहते हैं अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कोई गिफ्ट करना चाहते हैं तो यह परफेक्ट जगह है।
- लेकिन सिर्फ खरीदारी ही नहीं यहाँ का स्ट्रीट फूड भी बेहद मशहूर है। खाखरा, ढोकला, फाफड़ा, गाठिया और चाट, पकोड़े, पानी पकोड़ी ,कई स्थानीय स्वादों का आनंद लेने का मौका मिलता है।
- बगीचे में टहलते हुए, रंग-बिरंगी , रोशनी से भरी दुकानों की रौनक देखने का एक अलग ही आनंद है। अगर आप अहमदाबाद घूमने आए हैं, तो यहाँ की बाजार की चहल-पहल और खाने की खुशबू जरूर महसूस करें
अहमदाबाद में घूमने के लिए बहुत कुछ है उसमें से एक है अटल ब्रिज जो की साबरमती रिवरफ्रंट पर स्थित है

अटल ब्रिज अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर स्थित एक शानदार पैदल पुल है, जो अपनी अनोखी डिजाइन और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यह पुल एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बना हुआ है और शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ता है। ब्रिज की खासियतें
- लंबाई: 300 मीटर –
- चौड़ाई: 10 मीटर से 14 मीटर तक –
- डिजाइन: पतंगों से प्रेरित अनोखी संरचना
- निर्माण सामग्री: 2600 मीट्रिक टन स्टील
- रोशनी:रंग बदलने वाली LED लाइट्स
- विशेषताएँ: कांच के फर्श, बैठने की जगह, फूड कियोस्क और सेल्फी पॉइंट इतिहास और निर्माणइस पुल का निर्माण 2018 में शुरू हुआ और 2022 में पूरा हुआ।
- इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में नाम दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अगस्त 2022 को इसका उद्घाटन कियाब्रिज का महत्वअटल ब्रिज न केवल एक आर्किटेक्चरल वंडर है, बल्कि यह अहमदाबाद के लोगों के लिए एक मनोरंजन और पर्यटन स्थल भी बन गया है।
- यहाँ से साबरमती नदी का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है, और यह शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को जोड़ने का काम करता है

Hidden Gems in ahmedabad Locals Love-अहमदाबाद के कुछ ऐसे छुपे रत्न, जिन्हें लोकल लोग दिल से चाहते हैं
अहमदाबाद को सिर्फ साबरमती आश्रम, कांकरिया झील और अक्षरधाम मंदिर से मत मापिए – यहाँ कुछ ऐसी खास और छुपी हुई जगहें हैं, जो शहर की असली रूह को दर्शाती हैं। ये वो ठिकाने हैं, जहाँ लोकल लोग शांति ढूंढने जाते हैं, शॉपिंग करते हैं, और स्वादिष्ट खाना खाते हैं। अगर आप भी कुछ हटकर देखना चाहते हैं, तो ये जगहें जरूर एक्सप्लोर करें।
- 1. धालगरवाड़ मार्केट – कपड़े और हस्तशिल्प का खजाना
पुराने अहमदाबाद में बसा ये मार्केट लोकल फैशन और पारंपरिक चीज़ों के लिए जाना जाता है। यहाँ बंधेज, पटोला, कढ़ाई वाले कपड़े और हैंडमेड आइटम्स बहुत ही अच्छे दाम में मिलते हैं। शादी या त्योहार की शॉपिंग के लिए परफेक्ट जगह है।
- 2. वस्त्रपुर झील – सुकून और ताजगी का अहसास
शहर की भागदौड़ से दूर, ये झील एक शांत माहौल देती है। सुबह-सुबह की सैर, झील किनारे बैठना या दोस्तों के साथ चाय पीना – यह सब यहाँ और भी खास लगता है।
- 3. चेतन पार्क – हरियाली के बीच कुछ पल अपने लिए
शहर के बीचों-बीच ये छोटा लेकिन सुंदर पार्क एक सुकून भरी जगह है। यहाँ लोकल लोग योगा, वॉक या बस रिलैक्स करने आते हैं।
- 4. गुजरात टेराकोटा बाजार – मिट्टी से बनी कला का संसार
यहाँ आपको पारंपरिक गुजराती मिट्टी के बर्तन, दीये और होम डेकोर मिलेंगे जो लोकल कारीगरों ने बनाए होते हैं। अगर कुछ खास और देसी खरीदना है, तो यह जगह ज़रूर जाएं।
- 5. मनिहार हवेली – छुपा हुआ ऐतिहासिक रत्न
पुरानी हवेली की खूबसूरत नक्काशी और डिजाइन आपको पुराने अहमदाबाद के दौर में ले जाएगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि यहाँ विज़िट करना पॉसिबल है, इसलिए ये एक अनदेखा खजाना है।
- 6. Shreyas Folk Museum – गुजराती संस्कृति का आईना
यह छोटा सा म्यूज़ियम लोकल जीवनशैली, पोशाकों और कला को दर्शाता है। शांत वातावरण में लोकल इतिहास से जुड़ने का बढ़िया मौका है।
- 7. भाटियार गली – खाने के शौकीनों की पसंदीदा गली
यहाँ की गलियों में आपको असली अहमदाबादी कबाब, बिरयानी और स्ट्रीट फूड का स्वाद मिलेगा। रात में ये गली पूरी तरह जीवंत हो जाती है।
- 8. संस्कृति कुंज – लोकल कला और परफॉर्मेंस का ठिकाना
यह ओपन-एयर थिएटर लोकल आर्टिस्ट्स की परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। अगर आप कुछ हटकर अनुभव करना चाहते हैं, तो यहाँ जरूर जाएं।
- 9. रावीपुरा ग्रीन मार्केट – ताजा और ऑर्गेनिक चीज़ों की मंडी
सुबह जल्दी आओ और लोकल फार्मर्स से ताज़ी सब्ज़ियाँ, फल और ऑर्गेनिक अनाज खरीदो। ये मार्केट लोकल खाने की असली झलक देता है।
- 10. Calico Museum of Textiles – टेक्स्टाइल की दुनिया
अगर आपको कपड़ों और फैब्रिक की कला में दिलचस्पी है, तो ये म्यूज़ियम एक जरूरी विज़िट है। यहाँ भारत के पुराने और अनोखे कपड़ों का शानदार संग्रह है NOTE- (अपॉइंटमेंट से जाना होता है)।
This corner for food lovers

अहमदाबाद का स्ट्रीट फूड हॉटस्पॉट्स जरूर अपनाएं–food lovers
- लॉ गार्डन नाइट मार्केट: गुजराती कपड़े और हस्तशिल्प के साथ-साथ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लें। और अपने दोस्त और रिश्तेदारों के लिए यहां से हस्तशिल्प से बने सामान ले जा सकते हैं
- भाटियार गली: यह जगह नॉन-वेज प्रेमि लोगो के लिए स्वर्ग है। यहाँ कबाब, बिरयानी और तंदूरी व्यंजन मिलते हैं।
- धालगरवाड़ मार्केट:पारंपरिक गुजराती स्नैक्स जैसे खाखरा, फाफड़ा, और खमन , ढोकला,थेपला के लिए प्रसिद्ध।
- अशर्फी नी कुल्फी: यहाँ की कुल्फी हर नेचुरल स्वाद में उपलब्ध है और बेहद स्वादिष्ट होती है। जो कि सीजन फ्रूट से बनायी जाती है
- अंबिका दलवाड़ा: कुरकुरे दलवाड़ा, जो चाय के साथ परफेक्ट स्नैक है। पूरे दिन की अच्छी शुरुआत आप यहां से कर सकते हैं
- माणेक चौक: रात में यह जगह स्ट्रीट फूड का स्वर्ग बन जाती है। यहाँ चॉकलेट सैंडविच, पाव भाजी, और कुल्फी जैसे अनोखे व्यंजन मिलते हैं। यह बाजार पूरी रात खुला रहता है यहां पर आने वाले टूरिस्ट गुजरात की सभी आइटम का आनंद ले सकते हैं
- अंबिका दलवाड़ा: गरमा-गरम दलवाड़ा, जो चाय के साथ परफेक्ट स्नैक है। यहां के डाल बड़े का टेस्ट अनोखा ही होता है इसको एक बार आप जरूर आजमाएं
अहमदाबाद का लोकल फूड स्पेशलिटीज-लोकल गुजराती व्यंजन
- इंदु बेन ना खाखरा:खाखरा और गुजराती नमकीन का सबसे अच्छा विकल्प।दास खमन हाउस:* खमन ढोकला का स्वाद यहाँ सबसे बेहतरीन है।
- रोडसाइड चाय और मस्का बन: अहमदाबाद की शामें गरम चाय और मस्का बन के बिना अधूरी हैं
- उंधियू: सर्दियों में बनने वाली सब्जियों और मसालों से भरी यह डिश।
- ढोकला और खमन: हल्का और स्वादिष्ट स्नैक, जो हर गुजराती थाली का हिस्सा है।
- फाफड़ा और जलेबी: सुबह के नाश्ते का परफेक्ट कॉम्बिनेशन।
- थेपला: यात्रा के लिए सबसे अच्छा और टिकाऊ स्नैक।
- गांठिया: चाय के साथ परोसा जाने वाला कुरकुरा स्नैक।

अहमदाबाद का फेमस रेस्टोरेंट्स और कैफे
- आगाशिये: गुजराती थाली का शाही अनुभव
- द ग्रीन हाउस: लोकल और ऑर्गेनिक फूड के लिए प्रसिद्ध
- Jassi De Parathe :जस्सी के पराठे इनका रेस्टोरेंट वेज फूड मिलता है आप इनके स्वादिष्ट फूड का आनंद ले सकते हैं

अहमदाबाद का मिठाइयाँ और डेज़र्ट्स
- मगनलाल चिकी: पारंपरिक चिकी और मिठाइयाँ।
- ओसवाल की जलेबी: गरमागरम जलेबी का स्वाद।
- नज़राना बरफ गोला: गर्मियों में ठंडक का परफेक्ट विकल्प।
- श्री खंड: मीठा और मलाईदार डेज़र्ट।
- घेवर: त्योहारों पर मिलने वाली खास मिठाई।
- मोहनथाल: बेसन, घी और चीनी से बनी यह मिठाई त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है।
- बासुंदी: गाढ़े दूध से बनी यह मिठाई रबड़ी जैसी होती है और इसे ठंडा परोसा जाता है।
- सुरती घारी: मावा, घी और चीनी से भरी यह मिठाई खासतौर पर चांदनी पदवा के मौके पर खाई जाती है।
- दूध पाक: दूध, चावल और केसर से बना यह हलवा जैसा डेज़र्ट।
- गोल पापड़ी: गुड़ और घी से बनी यह मिठाई सादगी और स्वाद का परफेक्ट मेल है।
- श्रीखंड: मलाईदार और मीठा, यह डेज़र्ट पूरी के साथ परोसा जाता है।
- आमरस: ताजे आम से बना यह डेज़र्ट गर्मियों में बेहद लोकप्रिय है।
- साबूदाना खीर: व्रत के दौरान खाई जाने वाली यह खीर स्वादिष्ट और हल्की होती है।
- कंसर (लापसी): गुड़ और गेहूं के आटे से बनी यह मिठाई शादी और त्योहारों पर बनाई जाती है।
- घेवर: खासतौर पर त्योहारों पर मिलने वाली यह मिठाई हर किसी की पसंद है।

Weekend Getaways Nearby in ahmedabad
अहमदाबाद में कुछ चीज़ें ऐसी हैं जो आपके दिल को छू जाती है और खास बात यह है कि ये मुफ्त में भी की जा सकती है
- साबरमती रिवरफ्रंट पर टहलना: यहाँ की शीतल और ठंडी हवाएँ, पानी के बहाव की मिठास, और सुरम्य वातावरण आपके मन को सुकून से भर देता है। यह जगह सुबह-शाम टहलने के लिए एकदम परफेक्ट है। हर कदम जैसे आपके दिल को शांति और सूकून देता है।
- कांकरिया झील का सूर्योदय:सुबह की पहली चमचमाती हुई किरणें जब झील के पानी पर पड़ती हैं, तो ऐसा लगता है मानो पूरा शहर सोने की चमक से नहा गया हो, यह पल ऐसा होता है कि आपको दुनिया की हर चिंता भूलने पर मजबूर कर देता है
- सरखेज रोज़ा: यहां का इतिहास और शांति का संगम यह जगह आपको अतीत में ले जाती है। यहाँ की जालीदार खिड़कियाँ और वास्तुकला जैसे आत्मा को सुकून देने वाले संगीत की तरह होती हैं।
- अटल ब्रिज पर रात का नज़ारा: रोशनी नहाता और जगमगाता यह ब्रिज रात में ऐसा लगता है जैसे पूरा शहर सितारों से सजा हो। यहाँ से शहर का नज़ारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा आपको यहां की सैर ज़रूर करनी चाहिए
- वन ट्री हिल गार्डन में पिकनिक: हरियाली और ठंडी हवाओं के बीच शांत वातावरण में समय बिताना आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है।
- लोकल मार्केट्स में घूमना: धालगरवाड़ और माणेक चौक जैसे बाजारों में चटपटा मजेदार खाना और लोकल संस्कृति को करीब से देखना और महसूस करना एक अनोखा अनुभव है

Weekend Getaways Nearby in Ahmedabad
Statue of Unity: दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा का अनुभव करे
- Statue of Unity- सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा, न केवल उनकी महानता का प्रतीक है, बल्कि यह एक अद्भुत पर्यटन स्थल भी है। यह प्रतिमा 182 मीटर ऊँची है और इसे दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा का दर्जा प्राप्त है।
- प्रतिमा के अंदर बना गैलरी व्यू जहाँ से नर्मदा नदी और आसपास का नज़ारा अद्भुत लगता है।
- सरदार सरोवर डैम का भव्य दृश्य।
- लाइट एंड साउंड शो, जो इतिहास और संस्कृति को जीवंत करता है
- यहाँ का शांत और ठंडा वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता आपको सुकून का एहसास कराएगी। यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए परफेक्ट है।
Weekend Getaways Nearby in Ahmedabad
Polo Forest: प्रकृति और इतिहास का संगम
- Polo Forest अहमदाबाद से लगभग 150 किलोमीटर दूर, अरावली की पहाड़ियों में बसा एक शांत और खूबसूरत स्थान है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और इतिहास के शौकीनों के लिए स्वर्ग है।
- घने जंगल, जहाँ आप ट्रेकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं।
- प्राचीन जैन मंदिर और बावड़ियाँ, जो इतिहास और वास्तुकला का अद्भुत मेल हैं।
- हरनव नदी का शांत प्रवाह, जो इस जगह को और भी खास बनाता है।
- यहाँ की हरी-भरी हरीयाली और शांति आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाती है। मॉनसून के दौरान अगर आप यहां आते हैं तो आपको यह जगह यह और भी खूबसूरत नजर आएगी
कैसे पहुँचा जायेगा
Statue of Unity
सड़क मार्ग-अहमदाबाद से लगभग 200 किमी दूर।
रेल मार्ग -वडोदरा रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस।
हवाई मार्ग-वडोदरा एयरपोर्ट से टैक्सी।
Polo Forest:
सड़क मार्ग -अहमदाबाद से लगभग 150 किमी दूरी पर है।
बस या टैक्सी- सीधा कनेक्शन उपलब्ध है
FAQs: अहमदाबाद यात्रा के लिए गाइड
Best Time to Visit: अहमदाबाद में घूमने के लिए सही समय का चुनाव
- अहमदाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। इस दौरान मौसम सुखद और ठंडा रहता है, जो यात्रा के लिए आदर्श है।
- सर्दियों का जादू:दिसंबर और जनवरी में ठंडी हवाएँ और साफ आसमान आपको शहर की खूबसूरती का पूरा आनंद लेने का मौका देते हैं।
- त्योहारों का मज़ा:नवरात्रि, उत्तरायण (पतंग महोत्सव), और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान शहर की जीवंतता और सुन्दरता देखने लायक होती है।
ये सभी स्थान अहमदाबाद की संस्कृति, इतिहास और मनोरंजन को दर्शाते हैं। आप को कौन-सी जगह सबसे ज्यादा पसंद आई? आप मुझे कमेंट में जरुर बताएं